Question Bank
1. "हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2015" छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला गया था। इसमें भारत सहित कितने देशों की टीमों ने भाग लिया था?
2. छत्तीसगढ़ की किस नृत्यांगना ने 20वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में कुचिपुड़ी नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया?
3. पिछले पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतपत्रों के रंग निर्धारित किए गए थे। सही सुमेलित कीजिए।
4. छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि जनगणना 2010–11 के अनुसार छोटे एवं सीमांत किसानों का प्रतिशत कितना है?
5. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2014–15 में स्थिर मूल्यों पर त्वरित अनुमान के अनुसार कृषि एवं पशुपालन की वृद्धि दर कितनी थी?
6. छत्तीसगढ़ राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) में वर्ष 2014–15 (2011–12 स्थिर मूल्यों पर) वन क्षेत्र का योगदान कितना था?
7. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013–14 में जलाशयों/नहरों से सिंचित भूमि का प्रतिशत कितना था?