Question Bank
1. निम्न प्रश्न में दो कथन S1 और S2 दिए गए हैं। आपको यह निर्धारित करना है कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा कथन पर्याप्त है। A1. यदि केवल S1 से उत्तर प्राप्त हो जाता है, परंतु केवल S2 से नहीं। A2. यदि केवल S2 से उत्तर प्राप्त हो जाता है, परंतु केवल S1 से नहीं। A3. यदि S1 और S2 दोनों को साथ लेने पर उत्तर प्राप्त हो जाता है, जबकि कोई भी कथन अकेले पर्याप्त नहीं है। A4. यदि केवल S1 तथा केवल S2 दोनों ही स्वतंत्र रूप से उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। P, R से किस प्रकार संबंधित है? S1: Q, R का पुत्र है। S2: Q, P का भाई है।
2. एक व्यक्ति के फोटो को देखते हुए सुनील ने कहा, "उसकी माँ मेरे पिता के पुत्र की पत्नी है। मेरे कोई भाई या बहन नहीं हैं।" फोटो में दिखाया गया व्यक्ति, सुनील से किस प्रकार संबंधित है?
3. एक महिला की ओर संकेत करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "उसके इकलौते भाई का पुत्र मेरी पत्नी का भाई है।" वह महिला उस व्यक्ति से किस प्रकार संबंधित है?
4. सौरभ, सुनीता के भाई का पुत्र है और सुनीता, सुरेश की बहन है। सौरभ का सुरेश से क्या संबंध है?