Question Bank
1. निम्नलिखित को एक सार्थक क्रम में व्यवस्थित कीजिए: 1. समुदाय 2. सदस्य 3. परिवार 4. देश 5. स्थानीयता
2. निम्नलिखित को छोटे से बड़े के तार्किक क्रम में व्यवस्थित कीजिए: 1. फ्लैट 2. मकान 3. महल 4. बंगला 5. कुटिया
3. निम्नलिखित को सार्थक क्रम में व्यवस्थित कीजिए: 1भारत 2.विश्व 3.एशिया 4.छत्तीसगढ़ 5.पृथ्वी
4. 16 लड़कियों की एक पंक्ति में, कुसुम का स्थान बाईं ओर से 8वाँ हो जाता है जब वह 2 स्थान बाईं ओर खिसकती है। स्थान परिवर्तन से पहले पंक्ति में दाईं ओर से कुसुम का स्थान क्या था?
5. A, B, C, D और E पाँच व्यक्ति हैं जिन्होंने एक परीक्षा में अलग-अलग अंक प्राप्त किए। B ने केवल C से अधिक अंक प्राप्त किए। D और E ने केवल A से कम अंक प्राप्त किए। न्यूनतम अंक किसने प्राप्त किए?
6. अंग्रेजी वर्णमाला से सभी स्वर (Vowels) हटा दिए जाते हैं। शेष अक्षरों को एक बार बढ़ते क्रम में और एक बार घटते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। वह अक्षर कौन-सा है जिसकी स्थिति दोनों व्यवस्थाओं में समान रहती है?